फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Older brother killed

बड़े भाई को पीटकर मार डाला

Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Older brother killed
अगस्तपार में युवक की हत्या के बाद बेहोश पत्नी और बदहवास परिवारवाले।
सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव में मंगलवार की रात नशे में धुत युवक ने बड़े भाई को पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। जिसे पुलिस ने बुधवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। विवाद के दौरान मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हो गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश और युवक का नशे में होना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक जगदीश तिवारी (40) राजमिस्त्री का काम करते थे। छोटा भाई दीपक तिवारी घर पर परिवार के साथ रहता है। जगदीश और दीपक के बीच किसी न किसी पर अक्सर विवाद होता था। पुलिस की जांच में पता चला कि दीपक तिवारी मंगलवार रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने भाभी देवंती देवी से चावल बनाने को कहा। भोजन बनाने में देरी होने पर दीपक नाराज हो गया और भाभी देवंती के सिर पर लाठी से वार कर दिया। महिला की गोद में डेढ़ वर्ष की बेटी भी थी। बचाव में आई चार वर्षीय सिंपी को भी दीपक ने दांत से काट लिया। इसके बाद दीपक छत पर पहुंचा। जहां भाई जगदीश से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


दीपक ने बड़े भाई जगदीश के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह छत पर गिर गया। इसके बाद बगल में रखे डंडे से दीपक ने भाई के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर जख्मी कर दिया। जगदीश को खून से लथपथ देखकर दीपक छत से कूदकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर गांव के लोगों मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वारदात स्थल देखने के बाद हत्या में प्रयोग डंडा और कुदाल को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी देवंती देवी का आरोप है कि जमीन और मकान के बटवारे को लेकर देवर दीपक ने उनके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि भाइयों के बीच देर रात विवाद हुआ था। आरोपी नशे की हालत में था। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed