फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notorious rogue bail taarbabu

कुख्यात बदमाश तारबाबू को मिली जमानत

Mon, 29 Aug 2016 11:16 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 29 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 Notorious rogue bail taarbabu
Jail
देवरिया। कुख्यात अपराधी तार बाबू के सेरेंडर करने के बाद पुलिस राहत की सांस ले ही रही थी की कुछ ही दिन बाद उसकी जमानत हो जाने के बाद वह बैकफूट पर आ गई। इस प्रकरण को लेकर पुलिस पर सवाल भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन


तार बाबू पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब नई रणनीति पर काम कर रही है। इस बीच  कोर्ट में प्रभावशाली पैरवी नहीं होने पर जमानत की बात सामने आने पर एसपी मोहम्मद इमरान ने बनकटा और भाटपाररानी के थानेदारों से रिपोर्ट मांगी है। हालाकि जेल में रिहाई परवाना नहीं पंहुचने के कारण तार बाबू अभी बाहर नहीं आ सका है।
विज्ञापन



पशु तस्करी के मामले में भाटपाररानी पुलिस बनकटा इलाके के रुस्तम  बहियारी में प्रधान के घर दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाश तारबाबू ने समर्थकों के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने गांव में कैंप लगाकर तार बाबू की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसा था। पुलिस पर फायरिंग मामले में करीब उन्नीस लोगों को नामजद किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद  तार बाबू भागने में सफल रहा। उसके ऊपर डीआईजी ने दस हजार का इनाम रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तारबाबू पर सत्ता पक्ष के ओहदेदारोें का बरदहस्त था। उसके खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में कुछ लोग लामबंद हो गए। एसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला हो गया। एसपी के तबादले के पीछे बदमाश तारबाबू के पक्ष में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों का लामबंद होना बाताया जा रहा है। एसपी का तबादला होते ही तार बाबू ने राजनीतिक संरक्षण को चोला ओढ़कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


नवागत एसपी को उनके अधीनस्थों ने तारबाबू प्रकरण की कोई जानकारी नहीं दी। उसकी जमानत जब अखबार की सुर्खिया बनी तो एसपी को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस की ओर से तारबाबू के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की बात कही है। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि जमानत की अर्जी जेल पर अभी नहीं आई है। तार बाबू जिला कारागार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed