फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mms viral of a girl in deoria, accused arrested

युवक ने छात्रा का एमएमएस वायरल किया, गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 11:13 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
mms viral of a girl in deoria, accused arrested
mms viral
बनकटा (देवरिया)। छात्रा को विश्वास में लेकर प्रेमी ने उसका एमएमएस बना लिया। वीडियो क्लिप दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर वीडियो क्लिप को वायरल कर दिया। पहला मैसेज छात्रा के घरवालों के पास पहुंचा। उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले में केस भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बनकटा इलाके की एक छात्रा बीएससी में पढ़ती है। दो दिन पहले उसने वूमन पावर सेंटर 1090 में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का एक युवक नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बंधक बना लिया। फिर अज्ञात स्थान पर ले जाकर एमएमएस बना लिया। मामला दस दिन पुराना है। इधर छात्रा को वीडियो क्लिप दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो देख लड़की के होश उड़ गए। उसने परिवार वालों को मामले की जानकारी नहीं दी। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा। शुक्रवार को उसने वीडियो क्लिप छात्रा के भाई के पास भेज दी। यही नहीं साथियों में भी एमएमएस को वायरल कर दिया। मैसेज के बाद इलाके में खलबली मच गई। लोक लाज के डर से घरवाले खामोश हो गए लेकिन छात्रा ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए 1090 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। लखनऊ में शिकायत दर्ज होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा से पूरे घटना के बारे में जानकारी जुटाई और संबंधित धाराओं में केस भी पंजीकृत कर लिया। हालांकि गांव में दोनों के प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। एसओ बनकटा शशांक शेखर राय ने कहा कि एमएमएस बनाने की शिकायत मिली है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed