फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Missing student came to see results

रिजल्ट देखने आया छात्र लापता

Sun, 22 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 22 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Missing student came to see results
लापता छात्र मो. फजल
घर से सीबीएसई का रिजल्ट देखने आया इंटर का छात्र लापता हो गया। चौबीस घंटे बाद भी इसका कोई सुराग नहीं लग सका है। छात्र के घर छोड़ने की वजह परीक्षा में फेल होना बताया जा रहा है। वहीं छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर लापता छात्र बेटे को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मईल के भागलपुर गांव निवासी समसुलही खां का बेटा मो. फजल नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में बारहवीं का छात्र है। शनिवार को सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ। घरवालों से मो. फजल रिजल्ट देखने के लिए सलेमपुर जाने की बात कह घर निकला। लेकिन वह स्कूल पर नहीं पहुंचा। बाद में घरवालों को जानकारी हुई कि वह पांच विषय में फेल है।
विज्ञापन


उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने और देर शाम तक वह घर वापस नहीं आने से घर वाले परेशान हो गए। उसकी तलाश करते हुए स्कूल पर पहुंचे और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। समसुलही खां ने रविवार को लापता छात्र का पता लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य बीके शुक्ल ने बताया कि मो. फजल स्कूल में आया ही नहीं था। फेल होने वाला वह इकलौता छात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed