{"_id":"57ed5b474f1c1bcc09573a31","slug":"millions-goods-charred-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों के सामान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से लाखों के सामान जले
देवरिया
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। संदिग्ध हालात में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। कमरे मेें रखा करीब छह लाख रुपये का सामान राख हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दुकानदार ने अज्ञात लोगों पर आशंका जताते हुए आग लगाने की सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। रामपुर कारखाना, पहड़ापुर गांव के छोटे लाल की हरैया बसंतपुर चौराहे पर टेंट की दुकान है।
बुधवार रात साढ़े सात बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब चौराहे पर मौजूद लोगों ने फोन पर बताया कि दुकान में आग लग गई है। दुकानदार परिजनों के साथ पहुंचा तो आग फैल चुकी थी। बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। अफरातफरी के बीच दुकान में रखे सभी सामान जल गए।
सूचना के बाद महुआडीह चौकी पुलिस पहुंची और फायर सर्विस को बुलाया। जांच के बाद दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शॉर्टसर्किट से आग नहीं लगी है। उसे आशंका है कि कुछ लोगों ने साजिश कर आग लगाई है। एसओ ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।