{"_id":"5893747c4f1c1b9c35e80999","slug":"mil-station-bordered-on-angry-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज लोगों ने मईल थाने का घेराव किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज लोगों ने मईल थाने का घेराव किया
देवरिया
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
लापता दुकानदार का पता नहीं चलने से नाराज लोगों ने मईल थाने का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लापता दुकानदार का पता नहीं चलने से नाराज लोगों ने मईल थाने का घेराव किया। नाराज लोगों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया और लापता दुकानदार को बरामद करने की मांग की।
ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। मईल थानाक्षेत्र के करौता गांव के सरयू सिंह का 30 वर्षीय बेटा सोनू सिंह बरठा लाला चौराहा पर मोबाइल की दुकान चलाता है। 24 जनवरी को बाइक से युवक दुकान से देवरिया गया था लेकिन आज तक नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में 26 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कर लिया।
घर वाले युवक के अपहरण की बात कह रहे हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। नौ दिन बाद भी मईल पुलिस लापता युवक की तलाश नहीं कर सकी है। इससे नाराज करौता, बरठा लाला, कहांव समेत कई गांव के लोग गुरुवार को थाने पर पहुंचे और दिन में करीब एक बजे थाने का घेराव किया। समझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
मांग पत्र में लोगों ने कहा है कि चार फरवरी तक लापता युवक का पता नहीं चला तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान संजय सिंह, अजय कुशवाहा, तारापति सिंह, शुभनारायण, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मैं मीटिंग में देवरिया आया हूं। सर्विलांस के जरिए दुकानदार का पता लगाया जा रहा है।