फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mehruna private man doing checkpoint recovery

मेहरौना चौकी पर प्राइवेट आदमी कर रहा वसूली

Fri, 02 Sep 2016 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 02 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mehruna private man doing checkpoint recovery
फोटो के वायरल होने से पुलिस महकमें में खलबली। - फोटो : नीलांबुज
मेहरौना। लार थानाक्षेत्र के महरौना पुलिस चौकी पर वसूली की फोटो वायरल हुई है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के इशारे पर एक प्राइवेट व्यक्ति ट्रकों से वसूली कर रहा है। फोटो के वायरल होने से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। चौकी के सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पहले भी थी लेकिन सीओ सलेमपुर ने इससे इंकार किया था।
विज्ञापन


मेहरौना चौकी पर वसूली की शिकायत पर  तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की थी। चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया, लार एसओ सहित बारह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि मेहरौना चौकी से करीब पचास हजार रुपये की वसूली प्रतिदिन होती है। पुलिस की इस काली कमाई में कई सफेदपोश भी हिस्सेदार  थे।
विज्ञापन


एसपी की कार्रवाई के बाद चौकी से वसूली बंद हो गई थी। बताते हैं कि चौधरी के जाते ही चौकी पर वसूली की शिकायत फिर  शुरू हो गई। दो दिन पहले सिपाहियों ने एक ट्रक चालक को पीट दिया था। मामले की जांच कर रहे सीओ सलेमपुर अजय राय ने पुलिसकर्मियों को क्लीनचीट देते हुए वसूली की जगह आपसी विवाद को कारण बताया। शुक्रवार को डीसीएम से एक युवक द्वारा रुपये लिए लेने की फोटो वायरल होते ही महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed