फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mandeep had sought a ransom of 1.5 million

मंदीप ने मांगी थी 15 लाख की फिरौती

Fri, 27 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 27 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mandeep had sought a ransom of 1.5 million
crime
करीब डेढ़ माह से अपह्रत सईद अपहरण कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अपह्रत बच्चे के बदले में पंद्रह लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी मंदीप कुशवाहा है जिससे पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हालांकि बच्चे के बारे में पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। वहीं पूछताछ के बाद छोड़ा गया मंदीप फरार चल रहा है। फिरौती के लिए जिस नंबर का प्रयोग किया गया था। वह आरोपी मंदीप के करीबी का है और सभी की भूमिका अपहरण में संदिग्ध है। चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज कर दी है। 
विज्ञापन


12 अप्रैल को तरकुलवा, बोलबम  चौराहे से सुबह छह बजे के करीब पांच वर्षीय सईद पुत्र एहसान अहमद का अपहरण हो गया था।  बच्चा ननिहाल पोखरभिंडा मां के साथ आया था। खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो सईद के नाना समिल हसन तरकुलवा में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद सईद के परिजनों के मोबाइल पर 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। सबूत के आधार पर पुलिस ने नाना समिल हसन की मकान में दुकान चलाने वाले कई लोगों से पूछताछ  की।
विज्ञापन


शक की सुई हरपुर निवासी मंदीप  कुशवाहा की तरफ गई। पूछताछ में  मंदीप ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस के थर्ड डिग्री के इस्तेमाल से मंदीप कुशवाहा की हालत बिगड़ गई।  कसया  में भर्ती कराया गया। कई साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे लेकिन अपह्रत बच्चे  को पुलिस नहीं खोज पाई। जिस नंबर से फिरौती की मांग की जा रही थी वह दूसरे के नाम से था। जांच में पता चला कि  बंजरिया का संदीप श्रीवास्तव, तुर्कपट्टी का शुभम पांडेय, पटेहरवा,  तुलसीपट्टी निवासी अभिषेक गुप्ता और बाबूपट्टी निवासी उमेश कुशवाहा ने  फिरौती के लिए सिमकार्ड उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

\
पथरदेवा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुफरान अंसारी ने बताया कि मंदीप ने ही बच्चे को अगवा किया था। उसने कई लोगों के साथ मिलकर फिरौती मांगी थी। सईद की खोजबीन चल रही है। उसके सकुशल होने की उम्मीद कम ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed