{"_id":"591b362d4f1c1bcf3bf23f22","slug":"manabad-youth-beaten-up-baramati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ युवकों ने बारातियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ युवकों ने बारातियों को पीटा
देवरिया
Updated Tue, 16 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वालों ने कुर्सी तोड़ दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेहरौनाघाट। नर्तकियों से छेड़खानी को लेकर बारात में मारपीट हो गई, इससे भगदड़ मच गई। गांव के एक पक्ष के लोगों ने बारातियों और घरातियों को दौड़ाकर पीटा। रातोरात बाराती भाग गए।
पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी हुई। मारपीट में दूल्हे के भाई समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। गांव के प्रधान के पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लार थानाक्षेत्र के गढ़वा खास गांव निवासी विधवा मानकी देवी की बेटी की बारात सोमवार की रात मऊ के भिलई फिरोजपुर निवासी महराज साहनी के घर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। संगीत कार्यक्रम के लिए नर्तकी तैयारी कर रही थीं।
इसी बीच गांव का एक युवक पहुंचा और नर्तकियों सक छेड़छाड़ करने लगा।
इसका विरोध मानकी देवी के घरवालों ने किया तो मनबढ़ युवकों को यह बात नागवार लगी। कुछ देर बाद गोलबंद होकर पहुंचे मनबढ़ युवकों ने बारातियों और घरातियों को पीटने लगे। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। दूल्हे का भाई और गांव के स्वामीनाथ समेत दस लोग घायल हो गए। रात को ही सभी बाराती घर चले गए। मौके पर पहुुंची पुलिस को देखकर मनबढ़ युवक भाग गए। मारपीट करने वालों ने कुर्सी तोड़ दी और शादी में शामिल होने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
दो समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस पूरी रात गांव में जमी रही और रात में शादी हुई। इस बाबत थानेदार डॉ. विनय प्रकाश राय ने बताया कि स्वामीनाथ की तहरीर पर गांव के प्रधान के पति शाहिद, नजमुदीन, जाहिद, नसरूदीन, मुजिद और शाबिर पर छेड़छाड़, तोड़फोड़, बलवा, जान से मारने की धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।