प्लेटफार्म से टकराकर युवक के पैर कटे, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सगड़वा गांव निवासी प्रदीप कुमार (19) वाराणसी के बीएचयू हॉस्टल के मेस में काम करता था। होली पर मेस में साथ काम करने वाले अपने दोस्त अमित के साथ घर आने के लिए सोमवार की शाम मंडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन के अंदर भीड़ अधिक थी। इसके चलते प्रदीप दोनों पैर नीचे लटकाकर फाटक पर बैठा था। रात करीब नौ बजे सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो ट्रेन के लगते समय प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान में घिसटकर युवक के दोनों पैर कट गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अमित के सहयोग से जीआरपी सिपाहियों ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया।
गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना के आधे घंटे बाद लार से आई एंबुलेंस से लेकर लोग जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस बाबत भटनी के जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि ट्रेन से पैर कटने की वजह से युवक की मौत हो गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।