फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Left in the path of life with husband

जिंदगी की राह में छूटा पति का साथ

Sat, 29 Oct 2016 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 29 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Left in the path of life with husband
accident shimla
भटनी। शादी के बाद जिंदगी को खुशहाल देखने के लिए आशा सपने सजों रही थी, लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। कभी सोचा न था कि शादी के तीन माह में ही जीवन साथी का साथ सदा के लिए छूट जाएगा। हादसे के शिकार हुए युवक की पहचान घर वालों ने की।
विज्ञापन


मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी संदीप उर्फ सिट्टू की शादी तीन माह पूर्व जुलाई में आशा के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह बाइक से बनकटा शिव चौराहे पर किसी काम से जा रहा था। अभी वह बनकटा शिव गांव के समीप पहुंचा था कि टेंपो से उसकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। पीएचसी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


जिससे प्राथमिक उपचार नहीं हो सका। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रात में युवक की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह घर वाले मोर्चरी पहुंचकर उसकी पहचान संदीप के रूप में किए। इसकी खबर मिलते ही उसकी पत्नी आशा जहां बदहवास हो गई, वहीं सूरत अपने रिश्तेदारी में गई उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। दो भाइयों में संदीप बड़ा था। घर की माली हालत ठीक न होने से प्राइवेट कंपनी में बाहर नौकरी करता था। शादी के बाद से घर रह रहा था। भाई की मौत के बाद परिवार की सभी जिम्मेदारी विकास के ऊपर आ गई है। युवक की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed