फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Leaders including former lawmaker wanted in double murder arrested

डबल मर्डर में वांछित पूर्व विधायक समेत दो नेता गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 डबल मर्डर के आरोपी भाकपा माले नेता पूर्व विधायक सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा को पुलिस ने सीवान कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 एक आरोपी दरौली तो दूसरा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले पार्टी से चुनाव लड़ रहा है। इनकी गिरफ्तारी से नाराज समर्थकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा व नारेबाजी की। अब दोनों उम्मीदवार जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।

बिहार प्रांत के सीवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के चिलमरवा गांव में वर्ष 2013 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था।

 इस खूनी संघर्ष में बेलउड़ गांव के मुखिया अमर सिंह का बेटा राजू सिंह और सोहगरा गांव निवासी जदयू नेता राकेश सिंह का भाई उमेश सिंह की हत्या हो गई थी। 

इसके अलावा पचास से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस बहुचर्चित डबल मर्डर कांड में सीवान जिले के दरौली विधानसभा क्षेत्र (107) से पूर्व विधायक सत्यदेव राम और जीरादेई विधानसभा क्षेत्र (106) से भकपा माले पार्टी से चुनाव लड़ रहे अमरजीत कुशवाहा भी हत्यारोपी है। 

घटना के बाद से दोनों दबंग नेता फरार चल रहे थे। विधानसभा चुनाव के लिए सीवान कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकल रहे दोनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने की है। 

गिरफ्तारी की जानकारी होते ही बाहर मौजूद समर्थक पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे और हंगामा भी किया। इस बाबत सीवान एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि यह गिरफ्तारी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुई है। दोनों नेता पूर्व में हुए एक डबल मर्डर कांड में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed