फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jilla full of passengers near Dala village, woman's death

डाला गांव के पास यात्रियों से भरी जीप पलटी, महिला की मौत

Tue, 30 May 2017 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 30 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jilla full of passengers near Dala village, woman's death
डाला गांव के समीप पलटा वाहन और मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। यात्रियों से भरी जीप रुद्रपुर-नकईल मार्ग पर डाला गांव के पास पलट गई। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। एक अन्य महिला की हालत गंभीर है। गांववालों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे सेमरौना चौराहे से यात्रियों से भरी जीप नकईल चौराहे के लिए निकली। यात्रियों के अनुसार चालक नशे में था। रुद्रपुर-नकईल मार्ग पर डाला गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


गाड़ी पलट कर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। वाहन पलटता देख गांववाले दौड़ पड़े। यात्रियों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। गाड़ी में सवार नकईल गांव के रामभवन की 40 वर्षीय पत्नी ऊषा की मौके पर मौत हो गई। नकईल गांव की प्रमिला देवी 45, अनिता देवी 36, बेइला देवी 60, अनीता सिंह 35 और गोरखपुर जिले के खूंटभार गांव की जमीद्दून निशा घायल हो गईं। गांववालों ने घायलों को सीएचसी रुद्रपुर भेजवा दिया। जमीद्दून निशा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed