फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Intersection blocked by the raging SP

चौराहे पर जाम लगा देखकर भड़के एसपी

Tue, 05 Jul 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 05 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मंगलवार की दोपहर भटवलिया चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। चौराहे से लेकर महिला थाने तक बीच सड़क पर वाहन चालक सवारी भर रहे थे।
विज्ञापन


एक दुकान के सामने दोपहिया वाहनों की भीड़ देखकर एसपी भड़क गए उन्होंने दुकान संचालक और टीएसआई को फटकार लगाई। एसपी की मौजूद देख लोग सकते में आ गए। कंट्रोल रुम की फोर्स ने जाम को समाप्त किया।
विज्ञापन


भटवलिया चौराहे पर मंगलवार की दोपहर अचानक जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की भीड़ से आवागमन रुक गया। जाम से परेशान लोगों ने सूचना एसपी को दी। तहसील दिवस से आवास पर लौट रहे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी भी जाम में फंस गए। हालात का जायजा लेने के लिए वह सीधे भटवलिया चौराहे पर पहुंचे और टीएसआई को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद गेट के पास बने छोटे माल के सामने दो पहिया वाहन बेतरतीब खड़े  मिले। चार पहिया भी सड़क पर खड़ी मिली। एसपी ने दुकानदार से पार्किंग के बारे में जानकारी मांगी। दुकान संचालक को वाहन हटाने का निर्देश दिया गया। मौके पर पहुंचे टीएसआई मोहन यादव को भी एसपी ने फटकार लगाई।


सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से तीन चेतक पर तैनात छह सिपाही भटवलिया चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने लगे। ट्रैक्सी स्टैंड से लेकर एसपी कार्यालय तक लगे जाम को हटाया गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद जाम खुलावाने में पुलिसकर्मी सफल रहे। इस दौरान मरीज को लेकर जिला अस्पताल जा रहा एक एंबुलेंस करीब 50 मिनट तक फंसा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed