फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ink spread on cm and ministers photo

सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री की तस्वीर पर कालिख पोती

Mon, 24 Sep 2018 12:13 AM IST
deoria
deoria Updated Mon, 24 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ink spread on cm and ministers photo
सीएम और मंत्री के चित्र पर फेंकी गई स्याही। - फोटो : amar ujala
देवरिया। एससी-एसटी एक्ट का विरोध जिले में जोर पकड़ने लगा है। रविवार को एस एक्ट से नाराज बाइक सवार कुछ युवक सुभाष चौक पहुंचे और यहां लगाए गए होर्डिंग पर सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही की तस्वीर पर कालिख पोत दी। इसकी खबर मिलते ही एसडीएम और कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक भाग निकले। 
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जिले के लोग आंदोलित है। सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का होर्डिंग लगा था। इस पर प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की तस्वीरें भी थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे चार बाइक से आठ से अधिक युवक यहां पहुंचे और सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की तस्वीरों पर कालिख फेंकी। इसकी खबर मिलते ही एसडीएम रामकेश यादव, कोतवाल विजय नारायण मय फोर्स सुभाष चौक पर पहुंचे, लेकिन तब तक कालिख फेंकने वाले युवक वहां से निकल चुके थे। काफी देर तक सुभाष चौक पर पुलिस डटी रही। पूर्व में भी देवरिया में इस एक्ट के विरोध में आंदोलन हो चुका है। इस मामले में पुलिस एक महिला नेता पर केस भी दर्ज कर चुकी है। 
विज्ञापन

वहीं, सोनाड़ी गांव में लोगों ने पोस्टर लगाकर गांव में भाजपा नेताओं को वोट मांगने के लिए नहीं आने की चेतावनी दी है। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि कालिख पोतने वालों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। इस मामले में कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण ओबीसी समाज ने की महापंचायत
प्वाइंटर
- सवर्ण ओबीसी समाज के लोगों ने रामलीला मैदान में बुलाई महापंचायत
- कहा- सुप्रीम कोर्ट का आदेश बहाल किए जाने तक जारी रहेगा विरोध                   

अमर उजाला ब्यूरो 
देवरिया। सर्व समाज संघर्ष समिति के बैनर तले सवर्ण ओबीसी समाज के लोगों ने रविवार को शहर के रामलीला मैदान में महापंचायत बुलाई। सरकार की ओर से किए गए एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आवाज बुलंद की। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों पर देश में जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए लोगों से ‘नोटा’ का बटन दबाने की अपील की। कार्यकर्ता दोपहर बाद दो बजे सभा समाप्त कर नारेबाजी करते हुए डीएम आवास पहुंचे। सड़क जाम कर बैनर-पोस्टर के साथ धरने पर बैठ गए। इससे सोनूघाट से लेकर पूरवां चौराहे तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के काफी समझाने के बाद ज्ञापन सौंपकर युवाओं ने धरना समाप्त किया।

धरनास्थल पर अशोक सिंह ने कहा कि देश का राजतंत्र तानाशाह हो गया है। विपक्ष भी अपनी मर्यादा को तार-तार करने में जुटा है। जाति के नाम पर देश को विभाजित करने वाला यह कानून जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दीपक पांडेय ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बहाल नहीं किया तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के क्रम में दो अक्तूबर को बलिया से जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। पवन जैन ने कहा कि हमारे देश का पहला विभाजन आजादी के समय किया गया। दूसरे विभाजन की नींव एससी-एसटी कानून पास करके डाल दी गई। इस दौरान आशुतोष तिवारी, अतुल सिंह, अनिल सिंह, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed