{"_id":"58e131fe4f1c1bc06e5b4295","slug":"ig-s-test-failed-in-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के टेस्ट में फेल हो गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी के टेस्ट में फेल हो गई पुलिस
देवरिया
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री के प्रथम वरीयता वाले कार्यक्रम में पुलिस फेल हो गई है। फरमान के बाद भी थाने की स्वच्छता, महिला सुरक्षा में सुधार नहीं हुआ। आईजी गोरखपुर की टेस्ट में कप्तान इमरान की टीम फेल हो गई। एंटी रोमियो के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं होने, कोतवाली की सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस को सुधरने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि खुद आऊंगा, फिर कार्रवाई होगी।
रविवार को आईजी मोहित अग्रवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान, थाने में स्वच्छता की पड़ताल करने के लिए देवरिया आए थे। पुलिस लाइंस में उन्होंने सीओ, एसओ, सभी चौकी प्रभारियों के अलावा एंटी रोमियो टीम में शामिल पुलिसवालों के साथ मीटिंग की। पड़ताल में पता चला कि देवरिया पुलिस सीएम के फरमान को हल्के में ले रही है। एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने स्कूल कालेजों के पास गश्त तो की लेकिन किसी मनचलों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा। आंकड़ों के साथ बाजीगरी की गई।
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने कोई पर्याप्त खाका नहीं तैयार किया। मीटिंग में आईजी ने पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि अभी और सुधार की जरूरत है। बैठक करने के बाद आईजी देवरिया कोतवाली पहुंच गए। गंदगी का अंबार देख आईजी भड़क गए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई सीएम के प्राथमिक वादों में है। उसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
थाने की रंगाई संतोषजनक नहीं मिली। फरियादों के बैठने और पानी की व्यवस्था नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। रोजनामचा कक्ष में पहुंचे तो कंबल आलमारी के नीचे था। उसे बाहर निकलवाया तो पान मसाले का पैकेट मिला, सफाई नहीं थी, फोन बंद था, धूल फाइलों पर जमी थी। सबसे खराब हालत टायलेट की थी। उन्होंने इस संबंध में महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की और कहा कि वर्दी में महिला सार्वजनिक शौचालय में जाए यह अच्छी बात नहीं।
पुलिस बैरक और मेस की हालत भी खराब मिली। थाने में पड़े वाहन और सफाई नहीं होने से आईजी मोहित अग्रवाल नाराज हुई। उन्होंने कहा कि 15 दिन में सब कुछ अच्छा जा जाए, मै खुद आऊंगा। फिर कार्रवाई होगी। कोतवाली के निरीक्षण के दौरान एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी एनके सिंह, सीओ अजय सिंह, उप निरीक्षक मृत्युंजय पाठक सहित सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि एंटी रोमियो के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सफाई व्यवस्था भी काफी खराब है।