फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hut fired, girl burn, died

झोपड़ी फुंकी, बच्ची जिंदा जली

Tue, 15 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 15 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
hut fired, girl burn, died
इसी जगह झाेपड़ी में ‌‌ज‌िंदा जली थी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवर‌िया के भटनी में झोपड़ी में आग लगने से उसमें मौजूद बच्ची की जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने में नानी गंभीर रूप से झुलस गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। 

डेमुसा गांव निवासी जावेद पत्नी आसिमा के साथ सोमवार की रात अपने बहन के घर करौंदी गया था। घर पर जावेद की पांच वर्षीय बेटी परवीन अपनी नानी रैतुन्निशा के साथ थी। भोजन करने के बाद दोनों झोपड़ी में सो रही थीं।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे ढिबरी की लपट से झोपड़ी में आग पकड़ ली। आग की लपट पता लगने पर रैतुन्निशा की नींद खुली तो वह नतिनी परवीन को बचाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटों से उसे नहीं बचा सकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह खुद झुलस गईं। महिला के शोर करने पर गांव वाले पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। आग बुझाने के बाद किसी तरह लोगों ने बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

झोपड़ी के अंदर बंधी पांच बकरियां भी जलकर राख हो गईं। झोपड़ी में रखा 40 हजार रुपये नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बच्ची की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया।


मंगलवार को भाटपाररानी के तहसीलदार ओमप्रकाश गांव पहुंचे और आग में हुए नुकसान का आंकलन किया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed