फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   House broken into and theft of six hundred thousand

मकान का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी

Fri, 28 Oct 2016 10:26 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 28 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
House broken into and theft of six hundred thousand
सलेमपुर नगर के सूने घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। नगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत करीब छह लाख कीमत के जेवर व कीमती सामान समेट ले गए। गुरुवार की शाम घर वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भलुअनी के मड़कड़ा गांव की रहने वाली रामपरी मिश्रा का मकान नगर के पिपरा मोहन वार्ड में है। धान की फसल कटवाने के लिए घर के सभी लोग मकान में ताला बंदकर बुधवार को गांव चले गए। शाम को रामपरी का बेटा दिपांशु सलेमपुर मकान पर आया। घर के अंदर का दृश्य देख वह दंग रह गया और इसकी जानकारी अपनी मां व पुलिस को दिया।
विज्ञापन


मेन गेट के नीचे लगी जाली को हटाकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए है। मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखा आलमारी, बाक्स को तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी का गहना और कीमती साड़ी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गए सामान की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे पर्दे के सहारे छत से घर के पीछे उतरकर भाग गए। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि सलेमपुर  पुलिस की निष्क्रियता से चोरों की सक्रियता बढ़ गई है।


थाने से करीब आधा किमी दूरी पर हुई चोरी की घटना इसका ताजा उदाहरण है। पिपरा मोहन वार्ड में पुलिस रात को गश्त भी नहीं करती है। पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed