{"_id":"580119cd4f1c1bc67b2908a7","slug":"house-broken-into-and-theft-of-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
देवरिया
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर चोर पचास हजार नकद सहित पांच लाख का सामान चुरा ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मकान मालिक ने चोरी की आशंका कुछ लोगों पर व्यक्त किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली के दानोपुर निवासी राजकुमार सिंह दवा कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह पत्नी को छोड़ने स्टेशन पहुंचे। मकान पर आने के बाद फाजिलनगर के लिए रवाना हो गए। उनके नवनिर्मित मकान में ताला बंद था।
दिन में चोर मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। आलमारी में रखा 48 हजार नकदी, सोने के पांच जेवरात, चांदी के सामान, कपड़ा, लैपटाॅप सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी होने पर राजकुमार सिंह अपने अपने पड़ोसियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जेल चौकी प्रभारी ने जांच की।
विज्ञापन
मकान मालिक का आरोप है कि घर में निर्माण चल रहा है। भलुअनी निवासी राजमिस्त्री काम करता है। उसे मेरे बाहर आने जाने की जानकारी थी और उसके साथ कुछ मजदूर भी हैं। जो मुझसे संपर्क कर पूछ रहे थे कि आप कहां पर हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।