फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hidden passerby in the street fled from stores

सड़क से भागकर दुकानों में छिपे राहगीर

Wed, 21 Sep 2016 11:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 21 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hidden passerby in the street fled from stores
बाइक सवार राहगीरों को टक्कर मारी। - फोटो : नीलांबुज
विद्यासागर सिंह/गोविंद यादव
विज्ञापन

लार/सलेमपुर। बाजार में शाम करीब 7.20 बजे चहल पहल थी और पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच काल बनकर दौड़ी एक बोलेरो ने साइकिल सवार और बाइक सवार राहगीरों को टक्कर मारी। इससे बाजार में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई लोग सड़क छोड़कर दुकानों में छिप गए।

ट्राॅली-ट्रैक्टर में टकराने के बाद बोलेरो रूक गई। नहीं तो अभी और लोग काल के गाल में समा गए होते। काल बनकर खूनी बोलेरो लार बाजार में बुधवार की शाम को दौड़ी। बोलेरो पर बरहज विधानसभा के एक बसपा प्रत्याशी का स्टीकर लगा था। दुर्घटना की खबर सुनते ही लोग घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े। खून से लथपथ सड़क पर जगह-जगह तड़प रहे घायलों को लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।
विज्ञापन


अचानक भीड़ बोलेरो की ओर बढ़ी तो कस्बे में मौजूद कई थाने की पुलिस ने उसे रोका और डपटकर खदेड़ा। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नशे में चूर चालक प्रमोद कुमार को हिरासत में ले लिया। इस दुर्घटना से खौफजादा लोग काफी देर तक परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पर भी सैकड़ों लोगों की भीड़ देर रात तक जमी रही। लोगों की माने तो अगर सेंट्रल बैंक के समीप ट्राॅली से बोलेरो टकराकर रूकी नहीं होती और भीड़ भरे बाजार की ओर बढ़ी होती तो कई लोग चपेट में आकर घायल हो चुके होते। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed