{"_id":"5a89c8894f1c1baa1b8b81f8","slug":"grandson-killed-grandmother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को मारने से रोका तो दादी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरी को मारने से रोका तो दादी को मार डाला
deoria
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
दादी को मारने वाला पोता भोला।
- फोटो : amar ujala
लार। पौत्र को बकरी को मारने से रोकने की कीमत दादी को जान देकर चुकानी पड़ी। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पौत्र भोला (21) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के जनुआ गांव की पुनीता (60) की बकरी को उनका पौत्र भोला रविवार की शाम करीब चार बजे बेवजह मारने लगा। पुनीता ने भोला को रोकते हुए इसका विरोध किया। इससे गुस्साए भोला ने दादी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। खून से लथपथ पुनीता को घर वाले तत्काल लार सीएचसी पर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचीं तो यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही हरकत में आई लार पुलिस ने आरोपी भोला को गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा की मौत के बाद थाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुनीता के पति श्रीराम प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव वाले भी भोला से त्रस्त
देवरिया। जनुआ गांव निवासी श्रीराम अपने पौत्र भोला के उपद्रव से तंग आकर पत्नी पुनीता के साथ अलग रहते थे। भोला इतना मनबढ़ है कि गांव के लोग भी उससे त्रस्त हैं। कई बार वह लोगों के साथ बेवजह विवाद कर चुका है। घर वालों की मानें तो भोला मानसिक रूप से कमजोर है, लेकिन गांव वालों का आरोप है कि वह मनबढ़ है।