फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fttepur theft in two stores on the square

फत्तेपुर चौराहे पर दो दुकानों में चोरी

Sat, 17 Dec 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 17 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fttepur theft in two stores on the square
शोर मचाने पर चोर अंधेरे में भाग निकले। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। फत्तेपुर गांव के चौराहे पर शुक्रवार रात दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी समेत 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। तीसरी दुकान का ताला तोड़ने के दौरान लोगों की नींद खुल गई। लोगों के शोर मचाने पर चोर अंधेरे में भाग निकले।   फत्तेपुर गांव के सुग्रीव कुशवाहा गांव के चौराहा पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


यहां भटनी थाना के मजूरी गांव निवासी अशोक पाल दवा की दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर लोग घर चले गए। रात करीब एक बजे चोर शटर का ताला तोड़ कर मोबाइल और दवा की दुकान में घुस गए। चोरों ने चोरी करने के बाद तीसरे दुकान के शटर का ताला तोड़ना शुरू किया। खटपट की आवाज सुनकर चौराहे के लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने चोर आने पर शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


चोर खेत की ओर भाग निकले। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। दुकानदारों के अनुसार चोरों ने नकदी, मोबाइल रिचार्ज कूपन समेत करीब पचास हजार रुपये की चोरी की है। पीड़ित दुकानदारों ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर घटना के पर्दाफाश की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed