फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Frantic panic by firing in the ashram

ताबड़तोड़ फायरिंग से आश्रम में दहशत

Sun, 18 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 18 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Frantic panic by firing in the ashram
फाइल फोटोः - फोटो : Getty Images
देवरहा बाबा काठ आश्रम पर आधी रात को अचानक ताबड़तोड़  फायरिंग शुरू हो गई। इससे हड़कंप मच गया और आश्रम के सभी साधु सहम गए। रात में पहुंची पुलिस ने साधुओं से फायरिंग के बारे में जानकारी लिया। काफी देर तक पुलिस आश्रम पर रूकी रही। लेकिन फायरिंग करने वालों का पता नहीं चला। 
विज्ञापन

आश्रम के उत्तर और दक्षिण तरफ शनिवार की रात करीब 12 बजे अचानक फायरिंग शुरू हो गई। रूक-रूक कर हो रही फायरिंग से आश्रम के सभी साधुओं और वहां मौजूद भक्तों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना आश्रम के पीठाधीश्वर ने बरहज सीओ और 100 नंबर पर सूचना दिया। इसके बाद साधुओं ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना के करीब घंटे बाद मईल एसओ सिपाहियों के साथ पहुंचे। फायरिंग जिधर हो रहा था। उधर पुलिस वाले टार्च जलाकर देखे लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। दहशतजदा साधुओं को देख काफी देर तक पुलिस आश्रम पर रूकी रही। लेकिन फायरिंग करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पीठाधीश्वर ने पुलिस अफसरों से जान माल की गुहार लगाते हुए रात में आश्रम पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। इस बाबत एसओ नेहरू ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर मैं खुद गया था। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीठाधीश्वर सहमे हुए है। आश्रम के तरफ पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

इन्सेट में
पूर्व में दो शिष्यों की हो चुकी है हत्या
मईल। देवरहा बाबा काठ आश्रम पर के गुफा पर दो शिष्यों की पूर्व में हत्या भी हो चुकी है। इसके अलावा चारागाह की जमीन पर कब्जा को लेकर अक्सर मईल गांव के लोगों और पीठाधीश्वर के बीच विवाद होता है। कई बार दान बाक्स भी यहां से चोरी हो चुका है। प्रशासन के तरफ से चारागाह कब्जा के आरोप में कार्रवाई भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed