फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For the release of the young man organically

युवक को छुड़ाने के लिए बवाल

Tue, 13 Sep 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 13 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
For the release of the young man organically
Jail
सलेेमपुर। बस कंडक्टर की पिटाई के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी को छुड़ाने को लेकर थाने में बखेड़ा खड़ा हो गया। देर रात तक थाने में पुलिस और लोगों के बीच बहस हुई। लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई, पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इसकी चर्चा दूसरे दिन लोगों में रही। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कंडक्टर पर बस में यात्रा के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लार नगर के बस स्टैंड के समीप बाइक सवार युवकों ने सोमवार शाम को सिविल लाइंस इलाहाबाद डिपो के बस कंडक्टर की पिटाई कर दी। खून से लथपथ बस कंडक्टर का इलाज पुलिस ने सीएचसी पर कराया। विवाद की वजह बस में यात्रा के दौरान रकम को लेकर एक महिला यात्री और बस कंडक्टर के बीच कहासुनी बताई जा रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले गढ़वा के सरफराज को गिरफ्तार कर लिया और बस कंडक्टर को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस ने कंडक्टर की तहरीर पर सरफराज समेत पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सोमवार की रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थाने में जुट गई। लोगों ने बकरीद की नमाज पढ़ने की बात कहते हुए पुलिस पर युवक को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसको लेकर पुलिस और लोगों के बीच तकरार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का उग्र तेवर देख पुलिस ने इसकी जानकारी एसपी को दी। अफसरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गिरफ्तार युवक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। लार एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि बकरीद त्योहार को देखते हुए मुचलका पर आरोपी को छोड़ दिया गया। युवक के पक्ष से कुछ लोग थाने में रात को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed