फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing In concert, shot teenager

संगीत कार्यक्रम में फायरिंग, किशोर को गोली लगी

Sat, 07 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 firing In concert, shot teenager
संगीत कार्यक्रम में फायरिंग, किशोर को गोली लगी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
 प्रधान के घर आयोजित प्रीतिभोज में तमंचे से फायरिंग करते समय एक किशोर के पेट में अचानक गोली लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया। घायल किशोर का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


खुखुंदू के मुजुरी खुर्द गांव के पूर्व प्रधान सीताराम यादव की पत्नी ममता देवी गांव की प्रधान हैं। उनके बेटे सचिन यादव की शादी चार दिन पहले तीन मई को हुई थी। शादी की खुशी में शुक्रवार की रात प्रीतिभोज के दौरान संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 10.30 बजे लार के पिंडी गांव निवासी मनोज यादव तमंचे से ताबडतोड़ फायरिंग कर रहा था। इसी बीच गोली गांव के वकील यादव के 12 साल के बेटे विशाल के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह अचेत हो गया और कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद फायरिंग करने वाला युवक वहां से फरार हो गया। घायल किशोर को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। फायरिंग करने वाले युवक की गांव वालों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान सीताराम यादव, उनके बड़े भाई हरिलाल यादव और लार के पिंडी गांव निवासी भांजा मनोज यादव पर प्राणघातक हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई खुखुंदू एसओ की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में हरिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नीतिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed