फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fell under a bus full of passengers bound, six injured

यात्रियों से भरी बस बंधे के नीचे गिरी, छह घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fell under a bus full of passengers bound, six injured
बस बंधे के नीचे गिरी - फोटो : अमर उजाला
सरांव चौराहे से गोरखपुर को जाने वाली बस लौटते समय बंधे के नीचे गिर गई। बस में सवार दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। बस करीब सात फिट नीचे गिरी। घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। बस में 15 लोग सवार थे। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए। बीते दस सितंबर को भी यही बस बेलवा गांव के समीप पलटी थी। 
विज्ञापन

दोआबा के सरांव चौराहे से रोज गोरखपुर के लिए प्राइवेट बस जाती है। सुबह दस बजे जाने के बाद शाम को बस चौराहे की तरफ लौटती है। रविवार को शाम छह बजे बस गोरखपुर से आ रही थी। बेलवा-पचलड़ी बंधे पर बनियापार गांव के समीप बस का स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित हो गई। बस बंधे के नीचे जा गिरी। बस के गिरते ही गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। बस में सवार निचलौल महराजगंज की मुन्नी दूबे 30, नई बाजार की लीलावती देवी 50, हाटा के जयराम समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बीते दस सितंबर को यह बस बेलवा गांव के समीप शाम को पलट गई थी। पांच लोग घायल हो गए थे। यात्रियों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया। बस की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। चालक की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed