फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Featured on the reservation counter, two holding

आरक्षण काउंटर पर छापा, दो पकड़े

Wed, 11 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 11 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Featured on the reservation counter, two holding
सलेमपुर आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए कतार में खड़े लोग
सलेमपुर में आरक्षण काउंटर पर सीआइबी टीम ने बुधवार को छापेमारी की। इससे काउंटर पर भगदड़ मच गई। टीम के सदस्यों ने दो टिकट दलालों को गिरफ्तार कर लिया। दलालों के पास से सलेमपुर से मुंबई तक का तीन टिकट भी बरामद हुआ है। आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


आरक्षण काउंटर पर टिकट दलालों की सक्रियता से आम लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से लंबे समय तक कतार में खड़े होने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सीआइबी के और आरपीएफ की संयुक्त टीम सुबह करीब 10.30 बजे सलेमपुर आरक्षण काउंटर पर छापेमारी की। टीम ने कतार में खड़े नगर के भरौली वार्ड निवासी अजय उर्फ दारा और मोहन को दबोच लिया। वहीं इनके अन्य साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पकड़े गए टिकट दलाल रेलकर्मियों की मिलीभगत से काफी दिनों से आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट की दलाली करते थे। इनके पास से टीम ने सलेमपुर से मुंबई तक का तीन टिकट भी बरामद किया जो दूसरे के नाम से था। छापेमारी करने वाली टीम में सीआईबी भटनी के प्रभारी मणिंद्र यादव, भाष्कर सोनू, आरपीएफ के उप निरीक्षक एसएस यादव, हरेराम राय, श्रीराम मिश्र आदि लोग शामिल रहे। इस बाबत मणिन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों टिकट दलालों पर  147 एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed