फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employee beaten up by not adding wire to transformer

ट्रांसफॉर्मर से तार नहीं जोड़ने पर कर्मचारी को पीटा

Tue, 16 May 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 16 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। नए ट्रांसफॉर्मर से बिजली का तार नहीं जोड़ने से नाराज लोगों ने सोमवार की देर रात विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की। सब स्टेशन ऑपरेटर और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। जूनियर इंजीनियर ने तोड़फोड़ करने वाले आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे में लगा ट्रांसफॉर्मर दो दिन पहले जल गया था। सोमवार की शाम को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नए ट्रांसफॉर्मर को 11 हजार की लाइन से जोड़कर चार्ज करने के लिए लगा दिया गया। 15 घंटे चार्ज के बाद उस पर लोड जोड़ा जाता ताकि लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सके। रात में कस्बे के छह लोग उपकेंद्र पर पहुंच पर सब स्टेशन ऑपरेटर पर तार जोड़ने का दबाव डालने लगे।
विज्ञापन


मना करने पर उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने लगे। ऑपरेटर के विरोध करने पर उसे पीटने लगे। उसकी पत्नी सरकारी आवास से बाहर आईं तो नाराज लोगों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने लॉगशीट को फाड़कर फेंक दिया। कर्मचारी की सूचना पर   जूनियर इंजीनियर दीनानाथ शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी को पीटने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, छेड़खानी, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed