फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dul standers wine in real bottle

असली बोतल में अधोमानक शराब 

Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dul standers wine in real bottle
पुलिस टीम ने अधोमानक शराब बरामद की। - फोटो : अमर उजाला
 बैतालपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चार पहिया वाहन से असली बोतल और लेबल में अस्सी हजार रुपये की अधोमानक शराब बरामद की है। यह शराब खुखुंदू इलाके के एक सरकारी ठेके पर सप्लाई के लिए ले जायी जा रही थी। पकड़ा गया आरोपी सरकारी दुकान का लाइंसेंसी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार देररात सूचना पर बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण यादव, क्राइम ब्रांच के विकास यादव के साथ गौरीबाजार में घेराबंदी की थी। इसी बीच चार पहिया में सवार कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस चार पहिया के साथ एक युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर 32 पेटी (1440 बोतल) अधोमानक शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


युवक की पहचान खुखुंदू थानाक्षेत्र के घुसरी निवासी रमेश कुमार मिश्र के रुप में हुई। उसने बताया कि वह सरकारी दुकान का लाइसेंसी है। खुखुंदू इलाके में इस शराब की सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण यादव ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया और शराब की जांच कराई।  शीशी में अधोमानक शराब मिली, जबकि इसका लेबल असली मिला। शराब के गुणवत्ता जांच के लिए लखनऊ भेजी दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सरकारी ठेके की दुकान पर इस शराब की सप्लाई होनी थी।


 पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी निलेश पालिया ने बताया कि अधोमानक शराब भले ही लाइसेंसी के पास पकड़ी गई है। लेकिन इससे उसके लाइसेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दुकान की कई बार जांच करने के बाद भी दुकान में शराब नहीं मिली। अधोमानक शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed