फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to highvoltes, 6 injured

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, छह झुलसे

Sat, 23 Apr 2016 12:02 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 23 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
due to highvoltes, 6 injured
करंट - फोटो : anoop tiwari
सलेेमपुर। हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ने से छह लोग झुलस गए। घरों में लगे उपकरण जल गए। इसकी वजह से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


अतरौली गांव के दमोदरपुर में लगा ट्रांसफार्मर के पास एलटी तार पर बृहस्पतिवार की देर शाम को हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे दामोदरपुर और भंकरपुर टोले पर हाई वोल्टेज करंट लोगों के घरों में दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से गांव के इम्तियाज खां, गुलशन जहां, मस्जिद के इमाम कलीम, नियाज अहमद, मोहम्मद अली, अली उल्लाह जहां झुलस गए। घरों में लगे पंखे, बल्ब, फ्रिज, टीवी आदि लाखों रुपये का उपकरण जल गए।
विज्ञापन


इससे एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचे लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। झुलसे हुए लोगों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। इम्तियाज खां और उनकी पत्नी गुलशन जहां की नाजुक हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  इसके पूर्व भी तीन बार गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ चुका है। अवर अभियंता मनोज मिश्र ने बताया कि गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने की जानकारी होने पर सप्लाई बंद कर दिया गया। गांव में पेट्रोलिंग के लिए टीम भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली
सलेमपुर। दामोदरपुर और भंकरपुर में चौबीस घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। वहीं गांव वालों में हाई वोल्टेज करंट से हुए दुर्घटना से अभी लोग सहमे हुए है। गांव वालों का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए जेई के सीयूजी नंबर पर फोन किया गया। लेकिन उनका मोबाइल नंबर रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed