{"_id":"573df0344f1c1bd42fac6ecc","slug":"dr-girish-gupta-sought-ten-million-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गिरीश गुप्ता से मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. गिरीश गुप्ता से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 19 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया शहर के जाने-माने डॉक्टर गिरीश नारायण गुप्ता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अपना नाम बदमाश ऋषिमुनी तिवारी बताया है। जिस नंबर से रंगदारी मांगी जा रही है, वह नंबर नेपाल का है। गुरुवार की शाम डॉक्टर ने रंगदारी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शहर के पुरवा चौराहा के पास डॉक्टर गिरीश नारायण गुप्ता का आवास और क्लिनिक है। उनके मोबाइल पर लगातार एक माह से ऋषिमुनी तिवारी के नाम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। शुरूआत में डॉक्टर ने इसे हल्के में लिया। लेकिन बार-बार फोन पर धमकियां मिलने से वह दहशत में आ गए। इसको देखते हुए डॉक्टर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि जिस नंबर से फोन किया जा रहा है। वह नेपाल का है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए केस दर्ज कर लिया।
डॉक्टर गिरीश नारायण गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि उनसे एक माह से रंगदारी मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि ऋषिमुनी तिवारी के नाम से रंगदारी मांगी जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रंगदारी मांगने वाला ऋषिमुनी तिवारी ही है या कोई और। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि ऋषिमुनी तिवारी जेल से बाहर है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।