{"_id":"58ee5fea4f1c1b874acf7c3f","slug":"dowry-murder-case-on-11-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लोगों पर दहेज हत्या का केस
देवरिया
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
छितरूआ में दहेज हत्या मामले में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दहेज के लिए दो माह की विवाहिता जलाकर मारने वाले ससुराल वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरपीएसएफ जवान सहित 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस टीम ने उस कमरे को सील कर दिया, जिस कमरे में विवाहिता को जलाकर मारा गया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश है। भटनी, इमिलिया निवासी सरोज मिश्र ने बेटी प्रज्ञा की शादी 14 फरवरी को भलुअनी, सुरौली छितरूआ निवासी मनीष तिवारी पुत्र श्रीनाथ तिवारी के साथ की थी। मनीष आरपीएसएफ में नौकरी करता था। ससुराल वालों ने दहेज के रुप से दस लाख रुपये से अधिक कैश दिया था। आरोप है कि विदाई में लाखों रुपये का सामान दिया गया। बेटी जब ससुराल पहुंची तो दस पंद्रह दिन तक मामला ठीक रहा। आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। विदाई में दिए गए सामान से खुश नहीं थे। मामला संभ्रात परिवार से जुड़ा था, ऐसे में प्रज्ञा भी खुलकर परिवारवालों को पूरी बात नहीं बताई। होली के बाद लड़की ने चाचा को परिवार की पूरी बात से अवगत कराया।
मायके वाले सोच में पड़ गए। जिस बेटी को अरमानों के साथ विदा किया उसकी ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। मायके वाले सुलह का प्रयास करते उससे पहले ससुराल वालों ने प्रज्ञा को जलाकर मार डाला। मंगलवार को भलुअनी पुलिस ने विवाहित का पोस्टमार्टम कराया। मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने भटनी, इमिलिया निवासी सरोज मिश्र की तहरीर पर छितरूआ निवासी पति मनीष तिवारी, सास कमलावती, ससुर श्रीनाथ तिवारी उर्फ भुअर तिवारी, ममता, कंचन, विभा, रमापति उर्फ अजय, रामनिवासी उर्फ संजय, मनोज और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। सीओ बरहज ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की छानबीन चल रही है।