{"_id":"574c73624f1c1b3f3f109786","slug":"dbangon-beaten-the-father-son-waved-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, लहराया असलहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, लहराया असलहा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 30 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
तहसील गेट पर मारपीट के बाद एसडीएम से शिकायत करते पीड़ित पक्ष के लोग
सलेमपुर तहसील गेट पर एक चाय की दुकान में घुसकर चार पहिया सवार कुछ लोगों ने पिता पुत्र की पिटाई कर दी। विरोध करने पर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी प्रदीप गुप्ता की रसोई गैस एजेंसी का लाटरी निकली है। इसके लिए वह गोदाम और कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताई। मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है। सोमवार को मुकदमे की पैरवी के लिए प्रदीप अपने बेटे सत्यम कुमार के साथ सलेमपुर आया था। मुकदमे की पैरवी करने के बाद पिता पुत्र दोपहर में तहसील गेट पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच चार पहिया सवार चार लोग पहुंचे। दुकान के अंदर घुसे चारों लोगों ने प्रदीप और इसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इससे दुकान के अंदर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। जाते समय वाहन सवार लोगों ने सरेराह असलहा लहराते हुए प्रदीप को रसोई गैस एजेंसी नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इसमें एक पूर्व प्रधान भी शामिल था जो प्रदीप के गांव का रहने वाला है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।