फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Court of Inquiry report will wait

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी रिपोर्ट का करेंगे इंतजार

Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Court of Inquiry report will wait
कंज्यूमर कोर्ट
देवरिया। विंग कमांडर राजेश कुमार तिवारी के मौत मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी आदेश के बाद परिवारवाले अब रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। विंग कमांडर की पत्नी और दोनों बेटियां अभी दिल्ली में ही रुकी हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य श्राद्ध कर्म के लिए गांव चले आए हैं।
विज्ञापन


भटनी के नोनापार निवासी आरके तिवारी हरियाणा के सिरसा में इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। उनके खुदकुशी की घटना पर परिवारवाले संदेह जता रहे हैं। भतीजे आशुतोष तिवारी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनके चाचा की मृत्यु के सन्दर्भ में कोर्ट आफ इन्क्वायरी ऑर्डर हो चुका है। इसकी अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए जिससे मृत्यु के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन


फिलहाल परिवार रिपोर्ट का इंतजार करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था और भारतीय वायु सेना पर पूरा भरोसा है। गांव में उनके श्राद्ध कर्म में परिवार के लोग लगे हैं। विंग कमांडर की पत्नी और दोनों बेटियां भी दो तीन दिन में गांव आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed