फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Counisling pistol pointed at the candidates

काउंिसलिंग में अभ्यर्थियों पर तान दी पिस्टल

Tue, 14 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 14 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Counisling pistol pointed at the candidates
काउंिसलिंग में अभ्यर्थियों पर तान दी पिस्टल
देवरिया जिला पंचायत  के पीछे बीआरसी पर काउंसलिंग कराने पहुंचे अभ्यर्थियों पर कुछ लोगों ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले में विभाग को खटघरे में खड़ा करते हुए अनियमितता का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। 
विज्ञापन



पंद्रह हजार शिक्षकों की भर्ती वाले प्रक्रिया में मंगलवार को करीब पचास की संख्या में छात्र बीआरसी भवन पर पहुंचे। जो लिस्ट शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई थी। उसकी काफी त्रुटियां थी। लिस्ट में कई अभ्यर्थियों का नाम दो दो बार शामिल गया था। वहीं जो पहले भी काउंसलिंग करा चुके थे। उनका भी नाम था। इस बात की जानकारी होने पर बीटीसी अभ्यर्थियों ने  काउंसलिंग का विरोध करते हुए नई सूची जारी करने की मांग की। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारी मान गए। वहीं अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। काउंसलिंग में जुटे कर्मचारियों ने लिस्ट ठीक कर काउंसलिंग की बात कहीं। करीब दो घंटे बाद जब प्रशिशु पहुंचे तो कर्मचारियों ने पुरानी लिस्ट पर काउंसलिंग की बात कहीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि करीब छह की संख्या में कर्मचारियों ने पिस्टल निकालते हुए छात्रों को दौड़ा दिया। इसी बीच एक छात्रा जमीन पर गिर गई। करीब आधे घंटे तक कर्मचारी उत्पात मचाते रहे। पिस्टल लहराने की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू भी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बच्चों से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित प्रशिक्षु विभाग पर अनियमितता का आरोप लगा रहे है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। छात्रों की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। विभागीय लोगों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed