फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clay crushed to death two children, three injured

मिट्टी में दबने से दो बच्चों की मौत, तीन जख्मी

Tue, 22 Nov 2016 11:16 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 22 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Clay crushed to death two children, three injured
अस्पताल में पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं। - फोटो : नीलांबुज
सलेमपुर (देवरिया)। बकरी चराने गए दो बच्चों की मिट्टी के अड़ार में दबने से मौत हो गई। तीन बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा खेलते वक्त हुुआ।
विज्ञापन


मधवापुर गांव में बच्चे रोज की तरह बकरी चराने गए थे। उसी दौरान वे एक खेत में ईंट-भट्ठे के लिए खुदाई की गई मिट्टी के अड़ार पर खेलने लगे। करीब 12 बजे अचानक अड़ार टूट गया, जिससे इंदल का सात वर्षीय बेटा इशू, रामछबिला का आठ वर्षीय बेटा रितेश उर्फ रवि, पतिराज का 15 वर्षीय बेटा रोहित, बल्लन की 10 वर्षीय बेटी भागमनी और मुनीम की 10 वर्षीय बेटी निर्मला दब गईं।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर गांववाले दौड़े और मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने इशू और रितेश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही गांववाले कोतवाली पहुंच गए और हादसे में मारे गए बच्चों के घरवालों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। एसडीएम आरपी तिवारी ने सरकारी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गमजदां लोग शांत हुए। कोतवाल ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मदन प्रसाद की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed