फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chit fund company had absconded with millions of investors

निवेशकों का करोड़ों लेकर फरार हुई चिट फंड कंपनी

Wed, 18 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 18 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company had absconded with millions of investors
- फोटो : demo pics
देवरिया शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित एक चिट फंड कंपनी निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। निवेशकों और एजेंटों ने ठगी का आरोप लगाया है। कंपनी के लोगों ने गुपचुप तरीके से कार्यालय बंद कर दिया है। पीड़ितों ने सेबी, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली, वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अलावा पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


निवेशकों का कहना है कि कोलकाता की एक चिट फंड कंपनी ने नाम में मामूली फेरबदल कर पांच सालों में चार कंपनियों का ग्वालियर, चंडीगढ़, कोलकाता से रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनी ने जिले के सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराया गया। तीन कंपनियों ने  देवरिया, पथरदेवा, सलेमपुर, रुद्रपुर और बरहज में ऋण पत्र के जरिए करोड़ों रुपये लोगों से जमा कराया। चौथी कंपनी ने मासिक जमा योजना में प्रतिमाह करोड़ों रुपये जमा कराया। कंपनी की ओर से पूर्व में भुगतान समय से किया जाता रहा। लेकिन दिसंबर 15 से कंपनी की देनदारी बढ़ने पर मुख्यालय से कोई फंड नहीं भेजा जा रहा था। जिसके कारण हर माह निवेशकों की मिच्योरटी बढ़ती गई। लोगों ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हो हल्ला किया तो कंपनी के लोगों ने कार्यालय बंद दिया। 
विज्ञापन



कई दिनों से निवेशक और एजेंट चक्कर लगा रहे हैं। निवेशकों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से रुपये की बचत कर बेटे बेटियों की शादी के लिए कंपनी में रुपये जमा किया। रुपये न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। ऐसी स्थिति में वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। खुखुंदू के शाहपुर निवासी एजेंट दिवाकर पांडेय, कुशहरी के गुडडू गुप्ता, योगेंद्र प्रजापति, रामनाथ देवरिया के संपूर्णानंद समेत करीब 50 एजेंट ने शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed