फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car collides with wall, death of former head

दीवार से कार टकराई, पूर्व प्रधान की मौत

Tue, 27 Feb 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car collides with wall, death of former head
पूर्व प्रधान दीपक तिवारी पत्नी के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लार। सड़क हादसे में सोमवार को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। सूचना मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। इस पर लोगों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी रात शव कार में ही पड़ी रही। 
विज्ञापन

लार थाना के कोहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान दीपक तिवारी (40) परिवार के साथ देवरिया रहते हैं। सोमवार रात गांव में एक तिलक समारोह में शरीक होने आए थे। देर रात कार से देवरिया के लिए निकले। रामजानकी मार्ग पर सीएचसी के समीप कार अनियंत्रित होकर परिषदीय विद्यालय की चहारदीवारी से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने किसी वाहन से टक्कर लगने की आशंका जताई है। इसकी खबर मिलते ही कई गांव के लोग जुट गए। लोगों का आरोप हैं कि रात को यूपी-100 पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग पर थी, लेकिन पुलिस ने हादसे को नजरअंदाज कर दिया। मंगलवार सुबह बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची। इस पर लोग भड़क गए। लोगों का तेवर देख पुलिसवालों ने चुप्पी साध ली। एसओ श्रवण यादव ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed