{"_id":"572f78ef4f1c1ba9485cd0d7","slug":"businessman-hanging-from-the-latch-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी से लटका व्यवसायी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडी से लटका व्यवसायी, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 08 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बरामद देवबारी गांव में सुसाइड करने वाले राजेश मिश्र की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह कलह से तंग आकर एक व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली। वह घर के दो मंजिले मकान के ऊपरी बरामदे में कुंडी में गमछा लगाकर लटक गया। युवक की पत्नी कुछ दिन पहले कुछ तकरार होने के बार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से वह तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। घटना शनिवार की रात नौ बजे की है।
पकड़ी बरामद देवबारी गांव का रहने वाला राजेश मिश्र (37) पांच साल से अपने पिता और भाई से अलग रहता था। पिता केदारनाथ मिश्र अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं जबकि भाई का नाम प्रमोद मिश्र है। टेंट और डेकोरेशन की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले शादीशुदा राजेश के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर राजेश और उसकी पत्नी रीता में विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके वालों के पास बहराईच चली गई। इस बात को लेकर राजेश अवसाद में चल रहा था।
शनिवार की रात करीब नौ मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे राजेश के पिता और भाई ने उसका शव कुंडी से लटकता हुआ देखा। वे शव को उतार कर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजेश की मौत की पुष्टि की। इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष असलम सिद्दकी ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतक की पत्नी को मौत की सूचना दे दी गई है।