फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus rushed one man, two injured

बस से कुचलकर एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
bus rushed one man, two injured
बस - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। अलाव ताप रहे तीन लोगों को बस चालक ने कुचल दिया। आरोप है कि गाड़ी बैक कर लोगों को दोबारा रौंदने की कोशिश की गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दो घायल हो गए। घटना बेलही तिवारी गांव की। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतक के घरवालों ने चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गौरीबाजार, बेलही तिवारी गांव में शनिवार रात नये वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित था। गांव के कई लोग इसमें शामिल थे। रात को गांव के मुन्नीलाल पासवान, प्रभु, नंदू और नवनाथ भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनाथ घर चला गया। रात ग्यारह बजे के करीब मुन्नीलाल, प्रभु और नंदू अलाव ताप रहे थे। आरोप है कि अनुबंधित बस चलाने वाला नवनाथ नशे में बस लेकर पहुंचा और तीनों के ऊपर चढ़ा दिया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी बैंक कर फिर से लोगों को रौंदने की कोशिश की गई।

मौके पर मुन्नीलाल पासवान की मौत हो गई। जबकि नंदू और प्रभु गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक नवनाथ गाड़ी लेकर भागने लगा। लेकिन रेलवे क्रासिंग गिरा होने के कारण बस छोड़कर भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक मुन्नीलाल के घरवालों का आरोप है कि चालक ने जानबूझ कर चालक ने यह काम किया। देर शाम तक चारों एक साथ रहे। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या के एक मामले में मुन्नीलाल की पत्नी गवाह है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed