फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Burglary, theft of six million in five stores

पांच दुकानों में सेंधमारी कर छह लाख की चोरी

Thu, 27 Oct 2016 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 27 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Burglary, theft of six million in five stores
chori - फोटो : amar ujala
देवरिया। पांच दुकानों में एक साथ सेंधमारी कर चोर सवा लाख रुपये नकदी सहित छह लाख का सामान चुरा ले गए। बर्तन, हार्डवेयर और किराने का सामान तक नहीं छोड़ा। सुबह दुुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


घटना भटनीदादन चौराहे की है। यहां से हेतिमपुर चेक पोस्ट की दूरी नाम मात्र की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़ीदास के राजेश जायसवाल की भटनीदादन चौराहे पर किराने की दुकान है।
विज्ञापन


रात किसी समय चोर दुकान के पीछे सेंधकर कर कैश बॉक्स में रखा तीस हजार रुपये नकद, सामान चुरा ले गए। गौरीबाजार, विक्रम विशुनपुर के अरुण कुमार वर्मा के बर्तन की दुकान से चालीस हजार नगद, एक लाख का सामान, मठिया निवासी छांगूर गुप्ता के हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार नगद, एक लाख का सामान, हाटा, अर्जुनडीहा निवासी धर्मेन्द्र दिवाकर की दुकान से बीस हजार नकद सहित एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसया निवासी जितेन्द्र शर्मा की सैलून को भी चोरों ने निशाना बनाया। सेंधमारी कर दुकान से आठ सौ रुपये नकद चोरी कर भाग गए। गुरुवार की सुबह दुुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को बारीबारी से चोरी की जानकारी हुई।


चोरी जिस चौराहे पर हुई वहां से कुछ ही दूरी पर हेतिमपुर चेक पोस्ट है, वहां हमेशा पुलिस की मौजूदगी रहती है। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एसओ ने बताया कि  जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed