{"_id":"588e1cb54f1c1b303de8031e","slug":"bsp-candidates-register-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशियों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा प्रत्याशियों पर केस दर्ज
देवरिया
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा के दो विधानसभा प्रत्याशी फंस गए हैं। रामपुर कारखाना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी राजीव सिंह पहाड़ी के काफिले में कई लग्जरी वाहन मिलने पर सीडीओ ने वीडियोग्राफी कराई।
एसडीएम की तहरीर पर बघौचघाट थाने में पहाड़ी समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं मतदाताओं को लुभाने के लिए झोले बांटे जाने की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने छापामारी कर काफी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद किया। झोले पर प्रत्याशी नीरज वर्मा का पोस्टर लगा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसपा ने रामपुर कारखाना विधानसभा से राजीव सिंह उर्फ राजू पहाड़ी को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को राजीव पहाड़ी बघौचघाट थानाक्षेत्र के विशुनपुरा इलाके में प्रचार कर रहे थे।
उसके साथ करीब 24 लग्जरी वाहन चल रहे थे। सभी वाहनों पर बसपा प्रत्याशी का पोस्टर और झंडा लगा था। रास्ते से जा रहे सीडीओ राजेश कुमार त्यागी की नजर पड़ी। उन्होंने सभी गाड़ियों का वीडियोग्राफी कराई। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के लिए सूचित किया। एसडीएम ने बघौचघाट थाने में आचार संहिता के उल्लंघन की तहरीर दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नेहरू ने बताया कि बसपा प्रत्याशी राजीव सिंह पहाड़ी को नामजद किया गया है। 40 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, रविवार की शाम तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव में बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने झोला बांट दिया। झोले में कुछ सामग्री भी थी।
गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर बसपा प्रत्याशी के समर्थकों को दौड़ लिया। सूचना पाकर सेक्टर प्रभारी डीएन चंद मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने 64 झोले बरामद किया। सभी पर पथरदेवा विधानसभा प्रत्याशी नीरज वर्मा का फोटो लगी थी। पुलिस पैकेट को बरामद करने में जुटी है। इंसपेक्टर राजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।