{"_id":"5ae2087b4f1c1b9b098b6a4c","slug":"break-the-locker-lock-and-steal-ornaments-worth-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बुधवार की रात एक मकान में घुसकर चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत का सामान चुरा लिया है। इसमें एक मोबाइल भी था। जानकारी होने पर पीड़ित ने बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास के रहने वाले हरिश्चंद्र शाही ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात को परिवार के सभी लोग बगल में एक तिलक समारोह में शामिल होने चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। गहने और रुपये रखे आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत की चोरी कर लिए। आलमारी में रखा एक मोबाइल भी चोर उठा ले गए हैं। समारोह से रात 10 बजे जब लौटे तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने डायल-100 पर पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बृहस्पतिवार की सुबह हरिश्चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।