फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body found missing from home

घर से गायब युवक का शव मिला

Fri, 13 Oct 2017 10:54 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 13 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवां गांव का एक युवक चार दिन पहले गायब हो गया था। शुक्रवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। 
विज्ञापन

पुलिस मौत के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मेहड़ा पुरवां गांव के जवाहिर के चार बेटों में मुन्ना बड़ा बेटा था। वह मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। उसको कोई औलाद नहीं है। 10 अक्टूबर को वह घर से गया और लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस भी इस मामले को अन्य मामलों की तरह ही हल्के में ले रही थी। शुक्रवार की सुबह मेहड़ा पुरवां में कुर्ना नाले के किनारे युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया।   
विज्ञापन


गांव के लोग जुटे और शव की पहचान मुन्ना के रूप में की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि गायब युवक का शव मिला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed