{"_id":"57a62c6d4f1c1bc3762bbd07","slug":"bodies-found-hanging-from-the-scarves","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडे पर गमछे से लटका मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडे पर गमछे से लटका मिला शव
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदिया बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए देवरिया भेज दिया। चार पहले विदेश से लौटा युवक अगले माह कमाने को फिर खाड़ी देश जाने की तैयारी में था।
खुदिया बुजुर्ग गांव के जटाशंकर सिंह का बड़ा बेटा कृपानिकेतन सिंह उर्फ धीरज सिंह (23) विदेश में रहकर कमाई करता था। चार माह पहले वह घर लौटा था। सितंबर महीने में वह फिर विदेश जाने की तैयारी में था।
उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घरवालों के अनुसार शुक्रवार की रात वह किसी बात को लेकर गुमसुम था। उसकी मां ने उसे भोजन करने को दिया तो उसने खाने से मना कर दिया। उसके घर के बगल में गांव के धूप सिंह का मकान बन रहा है। वह उसी में सोने चला गया। शनिवार की सुबह लोगों ने निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में उसका शव छत की कुंडी पर गमछे के सहारे लटकते हुए देखा।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में युवक का शव नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पीएम कराने के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बरांव चौराहे पर मृतक युवक का तीन युवकों से कहासुनी भी हुई थी। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल पाएगा।