फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike with five robbers arrested

बाइक के साथ पांच लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 20 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike with five robbers arrested
देवरिया मे पकडे़ गए पांच बाइक लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लूट की बाइक के साथ पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। लूटपाट गिरोह से ताल्लुक रखने वाले चार युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी काफी कम उम्र के है। शौक पूरा करने के लिए बाइक लूट करते थे। कुछ तो पहले ही घटना में पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रजला गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव शनिवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे।

अवराचौरी, पॉलीटेक्निक के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने कृष्ण कुमार की बाइक को रोक ली। धमकी देकर बाइक और दो मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ भ्रमण पर थे। इसी दौरान किसी ने चिरैया ढाले  के पास संदिग्ध युवकों के मौजूद होने की सूचना दी। सुबह सात बजे के करीब पुलिस ने जब दबिश दी तो एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध होने पर सभी से पूछताछ की गई। उनकी पहचान मेहड़ापुरवा निवासी आकाश चौहान पुत्र वकील, मोनू यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, पुरवां चौराहा निवासी दीपक यादव पुत्र सुग्रीव, राजुकार चौहान पुत्र दुर्गेश और रामपुर कारखाना के गुदरी बाजार निवासी शेरा वर्मा के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि बाइक को पॉलीटेक्निक के पास लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे बेचने के लिए महक उर्फ अविरल, राजू, विश्वजीत और अभिषेक लगे थे। उन्हीं को चिरैया ढाले के पास इंतजार किया जा रहा था। पुलिस ने लूट की बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed