{"_id":"591b36e84f1c1b3a24f23be1","slug":"bike-collision-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
देवरिया
Updated Tue, 16 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
रुद्रपुर/पैना। नरायनपुर गांव के रहने वाले एक मजदूर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में काम से लौट रहा मजदूर बाइक की चपेट में आ गया। बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क पर छटपटा रहे थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने घायलों को रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नरायनपुर के मेवा कनौजिया मनरेेगा में मजदूरी करता था। वह नगवा मार्ग पर काम निपटा कर दोपहर में खाना खाने घर आ रहा था। रुद्रपुर से नगवा की ओर जा रहे बाइक सवार की बंधे पर चढ़ रहे मजदूर से अचानक टक्कर हो गई। मजदूर और बाइक सवार गिरकर छटपटाने लगे, मजदूर बेहोश हो गया। वहां से गुजरने वाले लोग तमाशबीन बने रहे।
मौके से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डढ़िया गांव निवासी बाइक सवार दीपक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मजदूर परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। दो साल पहले उसके भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। भाई के परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी वह उठा रहा था। मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर बरहज-पैना मार्ग पर बोलेरो और इनोवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पूर्व प्रधान सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को देवरिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बड़ौना गांव निवासी पूर्व प्रधान बृजानंदन यादव बोलेरो से एक पार्टी से शिरकत कर घर आ रहे थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे पैना गांव के पूर्वी चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही इनोवा और बोलेरो में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों की नींद टूट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते घायलों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
घरों से निकलकर लोग घटनास्थल की ओर आ गए। वाहनों में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। पूर्व प्रधान सहित दोहरीघाट, सेवरही गांव निवासी सोनू यादव और रवि राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना किसी ने यूपी-100 को दी।