{"_id":"577fe8894f1c1be42f7fb195","slug":"bhagalpur-four-crook-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर से चार बदमाश पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागलपुर से चार बदमाश पकड़े गए
देवरिया
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लखनऊ से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने भागलपुर में चार बदमाशों को गुरुवार की रात हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए चारों बदमाश फर्रुखाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। भागलपुर में एक सप्ताह से फेरी का काम करते थे। पुलिस की मानें तो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए यहां रह रहे थे।
भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पास एक किराए की मकान में चारो बदमाश रहते थे। दिन में गांवों में घूमकर फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे।
मकान मालिक को बदमाशों ने अपना घर फर्रुखाबाद बताया था। गुरुवार की आधी रात को नीली बत्ती लगी एक चार पहिया वाहन बदमाशों के ठिकाने पर पहुंची। पुलिस का वाहन देख छत पर सो रहे बदमाश भागने की कोशिश करने लगे।
टीम के सदस्यों ने तीन को दबोच लिया। एक बदमाश एक मकान के आंगन में कूदकर भागने की फिराक में था, उसे भी दबोच लिया। लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि यह चारों युवक शातिर बदमाश हैं। दिन में घूमकर फेरी का काम करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। अगर लोग विरोध करते हैं तो हत्या भी कर देते हैं।
विज्ञापन
सभी कई मामलों में वांछित हैं। पुलिस से बचने के लिए इधर आकर रह रहे थे। सर्विलांस की मदद से बदमाशों को लोकेशन मिला। चार माह से इनकी तलाश जारी था। इस बाबत मईल एसओ नेहरू ने बताया कि लखनऊ की क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। किसी आपराधिक मामले में फेरीवालों को उठाकर ले गई है।