फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Babu suspended and the line spot TSI

बाबू निलंबित और टीएसआई को लाइन हाजिर किया

Mon, 24 Oct 2016 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 24 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Babu suspended and the line spot TSI
पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइंस रोड पर अतिक्रमण हटवाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। फालोअर से रिश्वत लेने पर एसपी ने अपने कार्यालय के बाबू को निलंबन का फरमान सुना दिया। घूस लेकर गाड़ी छोड़ने के आरोप में यातायात प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। एक होमगार्ड को हिरासत में लिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी एनके सिंह कार्यालय में बैठकर जन शिकायत सुन रहे थे, तभी एक फॉलोअर पहुंचा। उसने वेतन विसंगतियों से संबंधित शिकायती पत्र दिया और कहा कि रुपये देने के बाद भी उनका काम कार्यालय के बाबू ने नहीं किया। एसपी ने तत्काल बाबुओं को तलब किया और पूछा कि रुपये लिए तो काम क्यों नहीं किया?
विज्ञापन


रुपया कोई खुशी में देता है। एसपी के सामने आरोपी बाबू ने सात सौ रुपये लेने की बात स्वीकार की। एसपी कुछ कहते इसी बीच एएसपी ने कहा कि बाबू पद ही ऐसा है, मैं भी परेशान हूं। नाराज एसपी ने कार्यालय में तैनात एचसीपी को आरोपी बाबू का निलंबन टाइप कराने का आदेश दिया और उठकर चले गए। कुछ देर बाद किसी ने एसपी से फोन कर शिकायत की सुभाष चौक पर यातायात प्रभारी मोहन यादव चेकिंग के नाम पर उगाही कर रहे हैं। तस्दीक को एसपी खुद निकल पड़े। सुभाष चौक पर पहुंचे तो जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में खड़ा एक होमगार्ड 100 रुपये ले रहा था। एसपी ने होमगार्ड को हिरासत में लेने का आदेश दिया और टीएसआई को लाइन में आमद कराने की बात कही। एसपी के पीआरओ जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।


बाबू के निलंबन का आदेश अभी टाइप नहीं हुआ है। दूसरी ओर जाम की शिकायत के बाद सोमवार को एसपी ने अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों को सीज करने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी के भ्रमण के बाद यातायात प्रभारी ने घंटों अभियान में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed