फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Asked for money at the petrol pump pistol

पेट्रोल पंप पर रकम मांगने पर तमंचा सटाया

Wed, 22 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 22 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Asked for money at the petrol pump pistol
पेट्रोल पंप पर रकम मांगने पर तमंचा सटाया
उसरा बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर बुधवार की सुबह बदमाशों ने गाड़ी में तेल भराने के बाद रुपया मांगने पर सेल्समैन को तमंचा सटा दिया। बदमाश बाइक में 12 लीटर पेट्रोल भराकर चलते बने। घटना सुबह आठ बजे की है। सेल्समैन ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। 
विज्ञापन


भटनी नगर के रहने वाले ऋषिकेश गुप्ता उसरा बाजार में भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए और बाइक में 12 लीटर पेट्रोल भराया। दोनों तेल भरवाने के बाद गाड़ी चालू कर जाने लगे। इस दौरान सेल्समैन ने पेट्रोल की कीमत मांगी तो उनमे से एक ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। सेल्समैन डर कर हट गया। कोतवाल रामअवतार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलते केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed